पूर्व बॉक्सिंग हैवीवेट चैम्पियन जॉन फोरमैन का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नई दिल्ली : शनिवार, मार्च 22, 2025/ पूर्व बॉक्सिंग हैवीवेट चैम्पियन जॉन फोरमैन का शुक्रवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिजनों ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी दी। वर्ष 1949 में टैक्‍सास में जन्‍मे श्री फोरमैन ने 16 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग शुरू की। वर्ष 1968 में मैक्सिको में ओलम्पिक खेलों के दौरान उन्‍हें वैश्विक पहचान मिली। उन्‍होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में सुपर हैवीवेट प्रतिस्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता। फोरमैन ने वर्ष 1974 में मोहम्‍मद अली के विरूद्ध ‘रम्‍बल इन द जंगल’ मैच में भागीदारी की। हालांकि वह इसमें प‍राजित हुए। वह दो बार के हैवीवेट चैम्पियन रहें।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal