सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली : सोमवार, अप्रैल 13, 2026/ किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने स्वर्ण पदक जीते। फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में सुजीत उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 8-1 से हराया। 70 किलोग्राम वर्ग में अभिमन्यु मंडवाल ने मंगोलिया के ओलंपियन तोमोर-ओचिरिन तुलगा को 5-3 से हराया। भारत के प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और चार रजत समेत कुल 14 पदक हो गए हैं।

अमन सेहरावत 61 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंच गये है। अब उनका मुकाबला कोरिया के क्वांग म्योंग किम से होगा। मुकुल दहिया 86 किलोग्राम भार वर्ग में स्‍वर्ण पदक के लिए ईरान के कामरान गसेमपुर को चुनौती देंगे।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal