टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा

नई दिल्ली : रविवार, मार्च 8, 2026/ टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम चौथी बार जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है। भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-ट्वेंटी विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले पांच मैचों की टी-ट्वेंटी सीरीज हुई थी। भारत का प्रदर्शन उस सीरीज में काफी शानदार रहा था और टीम ने कीवियों को 4 -1 से मात दी थी। मौजूदा टी-ट्वेंटी विश्व कप में हालांकि उनकी भिड़ंत नहीं हुई थी और अब खिताब के लिए दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal