प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : गुरूवार, फरवरी 6, 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्ति बताते हुए उनकी सराहना की, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा “महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन से बहुत दुखी हूँ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को सदैव संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”

इस्माइती मुसलमानों के इमाम और एक प्रमुख विकास सहायता फाउंडेशन के प्रमुख आगा खान का मंगलवार को लिस्बन में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के संस्थापक और अध्यक्ष थे, जो 96,000 लोगों को रोजगार देता है और विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका में विकास कार्यक्रमों को वित्तपोषित करता है।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal