रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए के 975 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली : मंगलवार, अप्रैल 21, 2026/ रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ टी-72/टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत पर ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन अनुबंधों पर मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्‍तक्षर किए गए।

टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली डीआरडीओ द्वारा विकसित एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो भारतीय सेना की बारूदी सुरंगों को भेदने की क्षमता को बढ़ाएगा। इससे प्रॉक्सिमिटी मैग्नेटिक फ्यूज वाली एंटी-टैंक माइंस से भरे बारूदी सुरंग क्षेत्रों में वाहनों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने की अतिरिक्त क्षमता उत्पन्न होगी, जिससे भारतीय सेना की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी।

एक बाई (भारतीय स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण) मामला होने के रूप में, यह खरीद भारत की रक्षा अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक बनेगा। इस परियोजना में कंपोनेंट के विनिर्माण के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्‍टर को प्रोत्साहित करने के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार क्षमता है।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal