ग्वालियर : बुधवार, जनवरी 15, 2025/ माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इस क्रम में प्रयास बाल महोत्सव 2025 के तहत गोल्डन यूथ एंड कल्चर सोसायटी के सहयोग से फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण 19 जनवरी को मेले रंग मंच पर सुबह 10 बजे किए जाएंगे ।




