नई दिल्ली : शुक्रवार, दिसम्बर 22, 2023/ युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर चेन्नई में आज शुक्रवार को तमिलनाडु में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह, जर्सी, शुभंकर, मशाल और शीर्षक गीत के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण 19 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे।

युवा खेलों के पिछले 5 संस्करण दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किए गए हैं। आगामी संस्करण तमिलनाडु के चार शहरों - चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर में होगा।

शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में तमिलनाडु सरकार के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और राज्य सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी सम्मिलित होंगे।

अन्य सम्मानित हस्तियों के अलावा शतरंज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद, टोक्यो ओलंपियन में भाग लेने वाली तलवारबाज़ भवानी देवी, बैडमिंटन स्टार जोशना चिनप्पा और एशिया कप हॉकी में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य एस. मरीस्वरन जैसी प्रसिद्ध खेल प्रतिभाएं भी इस विशिष्ट अवसर पर उपस्थिति होंगी।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments