नई दिल्ली : शनिवार, दिसम्बर 30, 2023/ युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समरकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित विश्व महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप- 2023 में रजत पदक जीतने पर ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। कोनेरू हम्पी को शतरंज की रानी की संज्ञा देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी यात्रा धैर्य और एकाग्रता के साथ प्रतिभा कौशल का परिचायक है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोनेरू हम्पी ने भारतीय खेल में शतरंज को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी जीत देश के प्रत्येक शतरंज खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे पहले कोनेरू हम्पी ने 2012 में मॉस्को में आयोजित चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2019 में विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप 2023 उज्बेकिस्तान के समरकंद में जारी है। रैपिड स्पर्धा कल समाप्त हो गई। इस स्पर्धा में इंटरनेशनल मास्टर अनास्तासिया बोडनारूक ने कोनेरू हम्पी को रोमांचक प्ले ऑफ में हराकर खिताब जीता। ओपन वर्ग में ग्रैंड मास्टर मैग्नस कार्लसन ने लगातार पांचवीं बार विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीता, जबकि भारतीय ग्रैंड मास्टर विदित गुजराती को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments