नई दिल्ली : मंगलवार, जनवरी 30, 2024/ अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद - आई.सी.सी. ने श्रीलंका क्रिकेट पर निलंबन को तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त कर दिया है। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद में दो महीने के निलंबन के बाद श्रीलंका क्रिकेट को सदस्‍य के रूप में बहाल किया गया है। दस नवम्‍बर 2023 को श्रीलंका क्रिकेट को आई.सी.सी. सदस्‍य के रूप में जिम्‍मेदारियों के उल्‍लंघन के कारण निलंबित किया गया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा श्रीलंका पर बैन लगाने के बाद उससे अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली गई थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रही उठा-पटक को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। आईसीसी ने तब मेजबानी की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका को सौंपी दी थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वह भारत के खिलाफ खेले गए मैच में तो 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद श्रीलंका के खेल मंत्री ने वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।


इस खबर को शेयर करें


Comments