नई दिल्ली : मंगलवार, मई 7, 2024/ अभिनेता शेखर सुमन आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। नई दिल्‍ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी नेता अनिल बलूनी की उपस्थिति में उन्‍हें पार्टी में शामिल किया गया। बता दें शेखर सुमन साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल होने के बाद कहा आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।


इस खबर को शेयर करें


Comments