जम्मूकश्मीर : गुरूवार, जून 9, 2023/ जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉक्टर अरुण कुमार मेहता ने कल नागरिक प्रशासन और पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा 2023 के प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर मेहता ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण हैं और इसे धार्मिक पर्यटन के मानदण्ड के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का हमारी अर्थव्यवस्था में मिली-जुली संस्कृति पर महत्वपूर्ण प्रभाव है और सभी प्रबंध इस प्रकार बनाए किए जाने चाहिएं कि यात्रा स्मरणीय अनुभव बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थयात्रियों को अधिक दूरी तय करने में प्राकृतिक सुंदरता में आध्यात्मिक यात्रा का पूरा आनंद लेना चाहिए।

मुख्य सचिव ने आगामी अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन से संबंधित सिविल कार्य के बारे में सभी संबंधित विभागों और उपायुक्तों से प्रथम दृष्टि का मूल्यांकन प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित जिलों में प्रबंधों और आरामदायक आवास, जल, बिजली प्रदान करने में सहायता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

डॉक्टर मेहता ने मंडल औऱ जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आपदा की आशंका वाले क्षेत्रों में लंगर, आवास या कोई अन्य सेवा प्रदान न की जाए। उन्होंने संबंधित जिला उपायुक्तों से यात्रा शुरू होने से पहले प्रबंधों को प्रमाणित करने का अनुरोध किया और पवित्र गुफा के रास्ते में सभी कठिन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और पर्वतीय क्षेत्रों में बचाव दल प्रर्याप्त संख्या में तैनात करने को भी कहा।


इस खबर को शेयर करें


Comments