
नई दिल्ली : सोमवार, जनवरी 30, 2023/ दिल्ली में आज हल्की से मध्यम वर्षा हुई जिससे ठंड का प्रकोप बढ गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 17 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम छह दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। कल, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जानकरी के मुताबिक मौसम विभाग ने देर रात बताया कि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अन्य राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बारिश होने से मौसम में एक बार फिर ठंडक महसूस आने वाले दिनों में होने वाली है।
Comments