नई दिल्ली : रविवार, अप्रैल 28, 2024/ दिल्‍ली के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा है कि दिल्‍ली कांग्रेस की इकाई आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी क्योंकि आम आदमी पार्टी का गठन ही कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाकर की गई थी।

लवली ने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस ने दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के साथ जाने का फैसला किया जिससे दिल्‍ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में सार्वजनिक ढांचा चरमरा गया है जबकि दिल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में विकास के काफी कार्य किये गए थे।


इस खबर को शेयर करें


Comments