नई दिल्ली : शनिवार, अप्रैल 27, 2024/ दिल्‍ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समित‍ि के कई सदस्‍यों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी महासचिव तरूण चुग, पार्टी के नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा उपस्थित थे।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय की बेहतरी के लिए काम किया है और देश पर हुए हमलों का समुचित जवाब देने तथा जीत हासिल करने में सिख समुदाय का बहुत बडा योगदान है।

सिख कौम के लोग भाजपा में शामिल हों, ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है। आपके योगदान को पहचानना, उसकी इज्जत करना और आपको मुख्यधारा में शामिल करते हुए, पूरी ताकत के साथ आपको आगे बढ़ाना अगर संभव है, तो ये भाजपा में ही संभव है। हम जानते हैं कि हमारे सिख भाइयों ने किस तरीके से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, देश के लिए बलिदान हुए। देश पर जितने भी आक्रमण हुए, उन सबको मुंहतोड़ जवाब देने और विजय हासिल करने में सिख भाइयों का बहुत बड़ा योगदान है।


इस खबर को शेयर करें


Comments