दतिया : बुधवार, मई 1, 2024/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने दतिया में महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई कार्य किए हैं। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने महिला मोर्चा कार्यकर्ता हर बूथ 370 नए वोट पार्टी में जोड़ने का कार्य करें।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती निवासन ने बैठक से पहल माता पीताम्बरा पीठ पहुंचकर माता पीताम्बरा के दर्शन किया और देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशकाली की कामना की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून बनाकन देश की संसद और देशभर की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बना दिया है। यह महिला सशक्तिकरण के लिए नजीर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं, मुद्रा योजना सहित अन्य कई लाभार्थी योजनाओं में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से लाड़ली बहना योजना के तहत करीब एक करोड़ 30 लाख महिलाओं को हर माह 1250 रूपए प्रतिमाह दे रही है। वहीं मध्यप्रदेश की करीब 46 लाख लड़कियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना से जोड़ा जा चुका है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर उन्हें राज्य सरकार उपहार भी प्रदान कर रही है। लड़कियों के शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए गणवेश के साथ दूसरे गांव में पढ़ने जाने के लिए साइकिल के साथ प्रावीण्य सूची में आने पर स्कूटी तक छात्राओं को प्रदान की जा रही हैं। यह भाजपा सरकार ही है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। इस चुनाव में 400 पार का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, इसके लिए महिला मोर्चा की सभ कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर महिलाओं को भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं बताएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनें अब अपने-अपने बूथ पर छोटी-छोटी बैठकें कर महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र और मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों के साथ अलग-अलग समाज व समूह की बैठकें कर महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को बताएं और महिलाओं को 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की स्थिति से अवगत कराते हुए बताएं कि भाजपा ने मध्यप्रदेश का कितना विकास किया है। उसी तरह से 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी उससे अवगत कराएं। बैठक में भिंड-दतिया से पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय, भाजपा जिला मंत्री व महिला मोर्चा की जिला प्रभारी क्रांति राय मंचासीन थीं। इस अवसर पर रानी शर्मा, इंदिरा चौहान, लीलावती जाटव, सुनीता नहर, बबीता नाहर, मीना श्रीवास्तव, मंजेश रावत, चांदनी पटवा, राजकुमारी यादव, रानी यादव, दीप्ति गुर्जर, रंजना भटनागर, भावना श्रीवास्तव एवं मंजू वाल्मीकि उपस्थित रहीं।


इस खबर को शेयर करें


Comments