भिंड : बुधवार, मई 1, 2024/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने भिंड जिले के गोहद में महिला हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को हमेशा से सम्मान मिला है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भिंड लोकसभा की पार्टी प्रत्याशी संध्या राय को सांसद बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीवासन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। यह लोकसभा चुनाव भारत को समृद्ध, विकसित बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में महिलाओं के सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया गया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चल रही है जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर लाड़ली बहना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रमुख हैं।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि 7 तारीख को भिंड लोकसभा में मतदान होने जा रहा है, जिसमें भाजपा ने संध्या राय को प्रत्याशी बनाया है। महिला सशक्तिकरण की आवाज को और बुलंद करने और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी संध्या राय को आप सभी वोट और आशीर्वाद प्रदान करें। संध्या राय को लोकसभा में भेज कर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करें, वह हमेशा संसद में महिलाओं की सम्मान के लिए अपनी बात रखेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम किया है। मुद्रा योजना के तहत 67 प्रतिशत महिलाओं को लोन दिया गया, यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा देश के 80 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन देने के साथ 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बना कर आदिवासियों का सम्मान किया है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के वोट पर राजनीति करने का प्रयास किया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि 7 मई को होने मतदान में ग्वालियर जिले के प्रत्येक बूथ केंद्र पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर हमें कमल के फूल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूत करने के लिए संध्या राय को भारी मतों से विजयी बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 50 साल से अधिक समय तक शासन किया, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया। अगर कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य किया गया होता तो आज स्थिति बहुत अलग होती। भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा सरकार में हो रहा है। इसी वजह से आज सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा सरकार से जुड़ी हैं। अगर कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को ध्यान में रखकर कोई काम किया होता, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्ज्वला, आयुष्मान जैसी योजनाएं बनाने और तीन तलाक के लिए कानून बनाने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब ही देश भी मजबूत होगा। भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आएगी तो तीसरी पायदान पर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत देश का नाम होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमारी लाभार्थी महिलाएं संगठित होकर संध्या राय को सांसद बना कर दिल्ली पहुंचाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में महिलाओं ने अधिकतम मतदान करके भाजपा को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज दिलाई है। हमें अपने बूथ पर काम करना है, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता, यही हमारा संकल्प है। मैं आप सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में रिकार्ड मतदान कर संध्या राय को सांसद बनाएं। प्रधानमंत्री ने देश की संसद और प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है। अगले लोकसभा चुनाव से संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और बढ़ने ज रहा है। आप सभी महिलाएं नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भिंड लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी संध्या राय को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने अंग्रेजी में भाषण दिया, जिसका हिंदी रूपांतरण भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संगीता कौशल ने किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य गीतांजलि शर्मा, संभागीय प्रभारी खुशबू गुप्ता, प्रदेश मंत्री एवं चुनाव प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, ममता भदौरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा शर्मा, सरोज जोशी, किरण भदौरिया, सरोज जैन, गीता राजावत, ज्योति सुदर्शन बैहोरे, विनीत सोनी, महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल की पदाधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


इस खबर को शेयर करें


Comments