मुरैना : शनिवार, मई 20, 2023/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा के सहयोग से ग्राम सकतपुर, हरगांगोली, निधान, जौरा बॉयज स्कूल औषधि मेला में ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हार्टफूलनेस सेंटर कान्हा शांति वनम हैदराबाद से आये प्रशिक्षक ज्ञान भारद्वाज ने कहा कि ध्यान तनाव को कम करता है तथा शान्ति लाता है।

अधिकतर लोग इस बात को समझते हैं कि ध्यान, तनाव को कम करता है एवं मन की शान्ति को बढ़ाता है। जैसे-जैसे आप अपने मन को लगातार एक विचार पर स्थिर करने देते हैं, हर तरफ़ से आपका ध्यान खिंचने के बदले, आपके तनाव का स्तर घटने लगता है। इससे दूसरे कई स्वास्थ्य से जुड़े रोग उच्च रक्त चाप, अनियमित अथवा ज़ोरों से दिल का धड़कना, उच्च स्पन्द दर, असामान्य श्वसन तथा चिन्ता का भी नियन्त्रण होता है। मौके पर पर प्रशिक्षक अशोक शर्मा, विमला शर्मा, रचना शर्मा, प्रियंका तोमर, जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा, नवांकुर प्रतिनिधि अल्केश राठौर, परामर्शदाता प्रशांत शर्मा उपस्थित थे।

अशोक शर्मा ने कहा कि ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है। मन को नियन्त्रित करने के लिए ध्यान बहुत सहायक है। मन की अत्यधिक सोंचने एवं अपने व्यक्तिगत पसन्द, नापसन्द के आधार पर आसानी से कई दिशाओं में खिंच जाने की प्रवृत्ति होती है। जब आप हर ग़ैर-ज़रूरी विचार को आवश्यकता से अधिक ध्यान देते हैं तो जो वास्तव में आवश्यक है, आप उससे दूर हो जाते हैं।

रचना शर्मा ने कहा कि ध्यान का अभ्यास आपको अनावश्यक चीज़ों को नम्रता से अनदेखा कर, जो महत्वपूर्ण है। उस पर ध्यान देने में मदद करता है। यह आप में और भी ज़्यादा स्पष्टता ले आता है एवं आप जो भी करते हैं उस में आपको अधिक कुशल तथा सक्षम बनाता है।


इस खबर को शेयर करें


Comments