पुणे : शनिवार, नवम्बर 26, 2022/ अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया है। अभिनेता विक्रम गोखले 77 वर्षीय ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी हालत काफी नाजुक थी।

अभिनेता विक्रम गोखले का इलाज 18 दिन से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार आज पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभिनेता विक्रम गोखले के निधन से हिंदी सिनेमाजगत में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर सितारे अभिनेता विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिनेता विक्रम गोखले का जन्म पुणे में हुआ था। उनके पिता का नाम चंद्रकांत गोखले और माता का नाम हेमवती गोखले था। उनके परिवार में उनके दो भाई भीष्म गोखले और मोहन गोखले के साथ-साथ एक बहन अपराजिता मुंजे भी है। इसके अलावा अभिनेता विक्रम गोखले की पत्नी का नाम वृशाली गोखले है। अभिनेता विक्रम गोखले को संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नंदनी के पिता की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है। अभिनेता विक्रम गोखले कई अन्य फिल्मों में सलीम लंगड़े पे मत रो, भूल भुलैया, मिशन मंगल, अय्यारी जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। अभिनेता विक्रम गोखले लोकप्रिय मराठी फिल्मों में नटसम्राट, लपंडाव, कलत नकलत, वजीर, बाला गौ काशी अंगार, अनुमती, मुक्ता, मी शिवाजी पार्क और एबी आनी सीडी शामिल हैं। अभिनेता विक्रम गोखले को मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही अभिनेता विक्रम गोखले को थिएटर में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया और उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले जी एक रचनात्मक और बहुमुखी अभिनेता थे। अपने लंबे अभिनय करियर में उन्हें कई दिलचस्प भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विक्रम गए। विश्वास नहीं हो रहा है।

अभिनेता विक्रम गोखले निधन पर जानी-मानी हस्तियों ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड के सितारों ने भी अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अक्षय कुमार, रणवीर बरार, अशोक पंडित, रवि किशन, संजय गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दुख जताया है।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments