नई दिल्ली : शनिवार, जनवरी 6, 2024/ 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब सात सौ उनसठ करोड़ डॉलर बढ़कर छह सौ तेईस अरब बीस करोड़ डॉलर हो गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में एक अरब सतासी करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है और अब यह कुल पांच सौ इक्यावन अरब बासठ करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।

रिज़र्व बैंक के अनुसार, देश का स्वर्ण भंडार पचासी करोड़ डॉलर बढ़कर अडतालिस अरब तीन सौ अट्ठाईस करोड़ डॉलर का हो गया है। भारत का विशेष आहरण अधिकार 3 करोड़ 80 लाख डॉलर बढ़कर अट्ठारह अरब तीन सौ पैंसठ करोड़ डॉलर हो गया है।


इस खबर को शेयर करें


Comments