रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल परिचालन की समीक्षा, विशेष गाड़ियों के संचालन के दिए निर्देश

नई दिल्ली : शनिवार, मई 10, 2025/ जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बंद होने के चलते प्रभावित हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल ने विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की है। इस विषय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा स्थिति का पूर्ण जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रेल सेवाएं चलाई जाएं।

रेल मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को त्वरित राहत प्रदान की जाए और आवश्यकतानुसार नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

भारतीय रेल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या अथवा मांग में वृद्धि होती है, तो स्थिति की सतत समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुलभ यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal