प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की

नई दिल्ली : बुधवार, मार्च 5, 2025/ प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की। पीएम ने भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की राजकुमारी एस्ट्रिड की पहल की सराहना की।इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और कृषि में नई साझेदारी के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के लिए असीमित अवसरों के द्वार खोलने के लिए तत्पर हैं।

एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा “बेल्जियम की राजकुमारी माननीय एस्ट्रिड से मिलकर खुशी हुई। भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की हार्दिक सराहना करता हूं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि, जीवन विज्ञान, नवाचार, कौशल और शैक्षणिक आदान-प्रदान में नई साझेदारियों के माध्यम से हमारे लोगों के लिए असीमित अवसरों को खोलने के लिए तत्पर हूँ।

बता दें कि एस्ट्रिड 2 से 8 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। भारत में रविवार को उनके आगमन पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजुकमारी से मुलाकात की थी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal