प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक शिखर सम्मेलन वेव्स के सलाहकार बोर्ड की विस्तृत बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली : शनिवार, फरवरी 8, 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वेव्स के सलाहकार बोर्ड की विस्तृत बैठक की अध्यक्षता की। वेव्स एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है जो मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाता है।

“मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन वेव्स के सलाहकार बोर्ड की विस्तृत बैठक अभी-अभी संपन्न हुई है। सलाहकार बोर्ड के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग हैं, जिन्होंने न केवल अपना समर्थन दोहराया बल्कि भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को और आगे बढ़ाने के तरीके पर भी बहुमूल्य सुझाव साझा किए।” अनिल कपूर, अनुपम खेर, चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी का आभार जताया।

अभिनेता अनिल कपूर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वेव्स के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और इस अविश्वसनीय पहल में योगदान करने का अवसर मिलना सम्मान की बात है। हमने साथी सदस्यों के साथ चर्चा की और हम भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।”

अभिनेता अनुपम खेर ने वेव्स को ‘अद्भुत पहल’ बताते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे वेव्स के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने का शानदार अवसर दिया। यह एक अद्भुत पहल है। यह निश्चित रूप से भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाएगा। आपके विचारों को सुनना और बोर्ड के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों की भागीदारी एक स्पष्ट संकेत है कि भारत कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर मनोरंजन और सांस्कृतिक क्षेत्र का दावोस बन जाएगा!”

अभिनेता चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। वेव्स (विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन) के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ अपनी राय शेयर करना वास्तव में सौभाग्य की बात थी। मुझे कोई संदेह नहीं है कि मोदी जी का वेव्स को लेकर विचार भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को दुनिया में ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सभी उत्साह और बहुत जल्द नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार रहें!”

Google Search

Boys Hostel in Bhopal