भारतीय अमरीकी म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी पुरस्‍कार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : सोमवार, फरवरी 3, 2025/ भारतीय अमरीकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्‍कार जीता है। रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने आज संगीतकार चंद्रिका टंडन को एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग और एक उद्यमी, परोपकारी और संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा “एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बेहद गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत अनुरागी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं। 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई भेंट मुझे याद है।

रविवार को 67वें ग्रैमी का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ। चंद्रिका ने अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता। चंद्रिका के साथ बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में रिकी केज का ब्रेक ऑफ डॉन, रयूची सकामोटो का ओपस, अनुष्का शंकर का चैप्टर सेकंड: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया का वॉरियर्स ऑफ लाइट शामिल थे।

चंद्रिका एक वैश्विक बिजनेस लीडर भी हैं और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता। चेन्नई में पले-बढ़े इस संगीतकार ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने रिकॉर्डिंग अकादमी को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि यह अद्भुत लगता है।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal