जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

भोपाल : बुधवार, जनवरी 8, 2025/ राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा की राजस्व प्रकरणों का अधिकारी त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर आम जन को लाभ दें। मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज बुधवार को भोपाल जिला पंचायत सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महाभियान 3.0 के अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और नक्शा दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक आतिफ अकील, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जिले के समस्त तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भोपाल जिले को राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व महाभियान में प्रदेश में नंबर एक पर लाना है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा की 15 दिन बाद वे पुनः समीक्षा करेंगे।

बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की राजस्व संबंधी जानकारी से राजस्व मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया की जिला राजस्व महा-अभियान 3.0 में प्रदेश में 21 वे स्थान पर हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal