अमित शाह ने कहा – महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग

नई दिल्ली : मंगलवार, अप्रैल 14, 2026/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है और मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और लागू करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है। यह हमारी नारी शक्ति का उचित हक है कि वह नीति-निर्माण में योगदान दे और राष्ट्र को सशक्त बनाए। मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। यह वह बदलाव है जो बेहतरी के लिए बिना विलंब निश्चित रूप से होना चाहिए। मुझे आशा है कि सभी लोग आगे आएंगे और इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करेंगे।”

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal