नई दिल्ली : शुक्रवार, फरवरी 20, 2026/ आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में सुपर-8 चरण के मुकाबले तय हो गए है। ग्रुप- 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे वहीं ग्रुप- 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम हैं। 8 टीमें शनिवार से सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेलेंगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
इस बीच, आज कोलकाता में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज के 166 रन के लक्ष्य के जवाब मे इटली की पूरी टीम 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। उधर कोलंबो में जिम्बाब्वे के साथ मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किय़ा हैं। एक अन्य मैच में चेन्नई में शाम सात बजे अफगानिस्तान का मुकाबला कनाडा से होगा।
21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। 22 फरवरी को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। 24 फरवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा। 25 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा। 26 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। 1 मार्च को पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।




