भारत रत्न से सम्मानित हो फूल दंपति : कुशवाहा

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 28, 2025/ 19वीं सदी के युग पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के 135वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक राम विश्वास कुशवाहा ने महात्मा ज्योतिबा फूले को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के संपूर्ण जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व को दृष्टिगत रखते हुए फुले दंपति को देश का सर्वोच्च सम्मान *भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

कुशवाहा ने कहा कि सत्यशोधक समाज की स्थापना करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान भारतीय विचारक, सामाजिक चिंतक,लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे। फुले द्वारा लिखी गई पुस्तक गुलामगिरी एवं किसान का कोडा आज भी प्रासंगिक है, उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से अपील है कि सामाजिक क्रांति तथा शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले के संपूर्ण जीवन दर्शन को पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर देश की युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचय कराये।

पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के अध्यक्ष पूर्व अपर कलेक्टर जी पी माली ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन दर्शन शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था के सुधार के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने फूल दंपति की मूर्ति प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी।भोपाल के सात नंबर बस स्टॉप में स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति के समक्ष आयोजित पुष्पांजलि सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, मुख्य रूप से डॉक्टर राजेंद्र कुमार अंबेडकर , इंजी.प्रकाश मालवीय, हरि सिंह सैनी, कृष्ण गोपाल कश्यप,दिनेश सैनी, सुखदेव कश्यप,जगदीश सोलंकी, सी एस यादव अनिल सैनी, वीरेंद्र सैनी, प्रोफेसर आर जी चौकसे, तथा बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal