नवगठित मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में हुई संपन्न

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 28, 2025/ आज भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से म.प्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय महासचिव म.प्र प्रभारी शिवि शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र सिंह, सह प्रभारी रुपेश भदौरिया, अध्यक्ष यश घनघोरिया उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष गण, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं 230 विधानसभा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा साथियों को पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी रखनी पड़ेगी जिससे युवा कांग्रेस के साथी पंचायत स्तर तक जाकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठा सके। आगे बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शिवि चौहान ने 100 दिन का प्लान नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को दिया। जिसमें डोर टू डोर कार्यक्रम पंचायत चौपाल जैसे पंचायत स्तर के कई प्रोग्राम रखे गए हैं। आगे जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि बैठक में ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने द्वारा किए गए कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी किस प्रकार से WITH IYC APP में साझा करेंगे। जिसके आधार पर पदाधिकारियों के कार्य का आकलन किया जाएगा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal