भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशिया कप में रजत पदक, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली : सोमवार, सितम्बर 15, 2025/ भारत ने महिला एशिया कप का रजत पदक जीत लिया है। हांग्चोओ में कल फाइनल में भारत को चीन से 1-4 से हार का सामना करना पडा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है, जहां उन्होंने रजत पदक हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बहुत बधाई। उनका मजबूत संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal