भारत की ईशा सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : शनिवार, सितम्बर 13, 2025/ चीन के निंगबो में खेली जा रही आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल चैम्‍पियनशिप में भारत की ईशा सिंह ने दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। ईशा का विश्व कप में यह पहला स्वर्ण पदक है और इससे भारत, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है।

ईशा ने एक रोमांचक फाइनल में चीन की याओ कियानक्सुन को हराया। दक्षिण कोरिया की ओह येजिन ने कांस्य पदक जीता। भारत के साथ चार और देश एक स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

ईशा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह पहली प्रतियोगिता थी जिससे मैंने शुरुआत की और इसमें विश्व कप का स्वर्ण पदक जीता। हां, जाहिर है कि इस साल की अगली सबसे बड़ी प्रतियोगिता विश्व चैंपियनशिप है। हम इसके लिए बहुत कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि आपको काहिरा में भारतीय टीम से बहुत अच्छी चीजे देखने को मिलेंगी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal