नई दिल्ली : बुधवार, दिसम्बर 4, 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज मनचंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनचंदा को भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज के रूप में सराहना की, जो अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मनचंदा की सैन्य सेवा के दौरान प्रदर्शित राष्ट्र के प्रति उनके कार्यनिष्पादन की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री के हैंडल से एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया राज मनचंदा के निधन से दुखी हूं, जो भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज थे। वे अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जो पुरस्कार जीते, उसके अलावा खेल के प्रति उनका जुनून और पीढ़ियों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में दूसरों से अलग बनाया। स्क्वैश कोर्ट से परे, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा उनकी सैन्य सेवा में भी परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
उल्लेखनीय है कि अर्जुन पुरस्कार विजेता दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा का 1 दिसंबरको निधन हो गया । वह 79 वर्ष के थे। मनचंदा 1977 से 1982 तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे और उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब जीते। राज मनचंदा ने एशियाई चैंपियनशिप और विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।




