नई दिल्ली : सोमवार, जनवरी 30, 2023/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 31 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय महिला आयोग के 31वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम का विषय ‘सशक्त नारी सशक्त भारत’ है, जिसका उद्देश्य उन महिलाओं की सफलता का मान करना है, जिन्होंने अपनी जीवन-यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त की और अमिट छाप छोड़ी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी और राज्यमंत्री श्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई भी इस अवसर सम्मिलित होंगे।


इस खबर को शेयर करें


Comments