नई दिल्ली : सोमवार, नवम्बर 21, 2022/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली "भारत जोड़ो यात्रा" में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा बुहानपुर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब 8 दिसंबर को हिमाचल की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, प्रियंका गांधी को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है उज्जैन में होने वाली जनसभा और महाकाल दर्शन के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ होंगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव-जामोद में आदिवासी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन द्वारा बनाए गए कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी करेगी तो इन कानूनों को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कहा करती थीं कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं। अगर आप आदिवासियों की संस्कृति और इतिहास को नहीं समझेंगे तो देश को नहीं समझ पाएंगे।

सोमवार को भारत यात्रा का विश्राम दिवस है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अपने भाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करने का कार्यक्रम है।


"भारत जोड़ो यात्रा" की शुरूआत कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह "भारत जोड़ो यात्रा" अब तक 3,570 किमी की लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है। आपको बता दें कि अब तक "भारत जोड़ो यात्रा"  में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस  "भारत जोड़ो यात्रा" में अब तक शामिल नहीं हुई है। प्रियंका गांधी अपने भाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का साथ इस "भारत जोड़ो यात्रा" में मध्य प्रदेश से देंगी।


इस खबर को शेयर करें


Comments