चित्रदुर्ग : मंगलवार, अप्रैल 23, 2024/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों के कर्ज माफ नहीं करती, लेकिन पूंजीपतियों को यह रियायत जरूर देती है। 30 लाख पद खाली पड़े है। आपसे वादे किए थे, 2 करोड़ रोजगार मिलेंगे, खेती से आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन वादे पुरे नहीं हुए। प्रियंका गाँधी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा पेट्रोल 100 पार हो गया है, डीजल 90 पार, सोना 73,000 पार, चांदी 90,000 पार हो गया है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। हर चीज का दाम बढ़ रहा है, आप संघर्ष कर रही है , लेकिन परेशानी कम नहीं हो रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा हमारे भारत में जो हो रहा है उसे गहराई से मैं बताना चाहती हूं, बताना चाहती हूं कि किस तरह की परिस्थितियां पूरे देश में बन रही हैं। आज देश में दो तरह की सच्चाईयां हैं। एक सच्चाई का सामना आप कर रहे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी सच्चाई जो आप टीवी पर देखते हैं जहां पर आपको देश के मान-सम्मान की बातें दिखाई जाती हैं। जहां आपको हमारे पीएम दिखते हैं और वे शान से कहते हैं कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वे आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने इस मौके पर बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा जोर शोर से उठाया।

उधर भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्‍यक्ष बी. वाई विजेन्‍द्र ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्‍य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है।


इस खबर को शेयर करें


Comments