नई दिल्ली : शनिवार, मार्च 23, 2024/ हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द्र दत्‍त लखनपाल, देवेन्‍द्र भुट्टो और चैतन्‍य शर्मा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी विधायकों की ज्वाइनिंग करवाई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने अपना दूसरा घर माना है और देश मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है। कांग्रेस की झूठी गारंटियों और अधूरे वादों से त्रस्त होकर, भाजपा के सुशासन और राष्ट्रवादी नीतियों में आस्था दिखाते हुए आज कांग्रेस पार्टी के 6 पूर्व विधायक भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा के सांगठनिक कौशल में विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में आगमन पर आप सभी अभिनंदन है। साथ मिलकर हम 400 पार के संकल्प को साकार करने के सहभागी बनेंगे ऐसा हमें विश्वास है।


इस खबर को शेयर करें


Comments