नई दिल्ली : रविवार, मार्च 24, 2024/ उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। जिंदल ने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी। जिंदल ने संवाददाताओं से कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और देश की सेवा के लिए काम करते रहेंगे। हरियाणा के निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।


इस खबर को शेयर करें


Comments