भोपाल : बुधवार, मार्च 27, 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने के निर्देश जारी किये हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा पटवारी द्वारा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्रा, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्पर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।


इस खबर को शेयर करें


Comments