भोपाल : शुक्रवार, मार्च 22, 2024/ लोकसभा चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व बैठक के पूर्व दीप प्रचलित कर पंडित दीनदयाल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक ने जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को लेकर कई ऐतिहासिक काम किए हैं। महिलाओं के जीवन स्तर में कैसे बदलाव आए उनके लिए अनेकों योजनाएं बनाई। और योजनाएं सिर्फ बनाई ही नहीं उन पर सफलता पूर्वक क्रियान्वयन भी हुआ है। हमें घर घर जाकर संपर्क कर पार्टी की योजनाओं से जनता का अवगत कराना है। उन्हें भाजपा के समर्थन में लाने का प्रयास करना है। यदि हम ये सब कर पाए तो अबकी बार 400 पार के हमारे संकल्प को पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता।

लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने संबोधन में बताया चुनाव में महिला मोर्चा किस प्रकार अपनी भूमिका का निर्वहन करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा हो। हर बूथ पर 300 वोट अतिरिक्त भाजपा को मिलें यह मोदी का संकल्प है। आज जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और राज्य में है। अब गांव ही नहीं शहरों में भी नारी शक्ति पहले से ज्यादा सम्मानजनक जीवन यापन कर रही है। उज्ज्वला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ योजना, कन्या विवाह आदि योजनाओं से महिला जगत में बड़े बदलाव हुए हैं। लोकसभा के चुनाव आने वाले हैं। महिला मोर्चे के कार्यक्रम को पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चे की अध्यक्ष बंदना जाचक सहित महिला मोर्चा की जिला व मंडल पदाधिकारी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।


इस खबर को शेयर करें


Comments