थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी बनी मिस वर्ल्ड 2025

नई दिल्ली : रविवार, जून 1, 2025/ थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी नई मिस वर्ल्ड चुनी गई हैं। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने नई मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगसरी को ताज पहनाया। ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर से 108 प्रतियोगी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अभिनेता सोनू सूद को कार्यक्रम में ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कैरिना टायरेल, समाजसेवी सुधा रेड्डी, अभिनेता और निर्माता राणा दग्गुबाती, तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन, मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर, अभिनेता सोनू सूद, मिस वर्ल्ड की स्टेज डायरेक्टर डोना वाल्श शामिल थीं।

सुचाता चुआंगसरी, जिन्हें प्यार से “ओपल” कहा जाता है, थाईलैंड के फुकेत शहर में 20 मार्च 2003 को जन्मी थीं। वह थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेश्नल रिलेशन की स्टूडेंट हैं और थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषाओं को अच्छे से पढ़ना और बोलना जानती हैं। उनकी सामाजिक पहल “ओपल फॉर हर” महिलाओं के ब्रेस्ट हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है, जो उन्हें 16 वर्ष की उम्र में एक ब्रेस्ट सिस्ट के ऑपरेशन के अनुभव से प्रेरित होकर शुरू की गई थी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal