केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ओसीआई का नया पोर्टल किया लॉन्च

नई दिल्ली : सोमवार, मई 19, 2025/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नया ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) पोर्टल लॉंच किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने ओसीआई कार्डधारक मूल नागरिकों को विश्वस्तरीय इमीग्रेशन सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरसीज सिटीजन के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अप-टू-डेट यूजर इंटरफेस के साथ नए ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। शाह ने यह भी कहा कि विश्व के कई देशों में भारतीय मूल के नागरिक रहते हैं और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें भारत आने और यहां प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नया पोर्टल मौजूदा 50 लाख से अधिक ओसीआई कार्डधारकों और नए users के लिए बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और user-friendly अनुभव प्रदान करेगा। नया ओसीआई पोर्टल मौजूदा URL: https://ociservices.gov.in पर उपलब्ध है।

ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारक योजना की शुरूआत 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में किए गए एक संशोधन के माध्यम से की गई थी। इस योजना में भारतीय मूल के व्यक्तियों को भारत के प्रवासी नागरिकों के रूप में पंजीकृत करने का प्रावधान है, बशर्ते कि वे 26 जनवरी,1950 या उसके बाद भारत के नागरिक रहे हों, या उस तारीख को नागरिक बनने योग्य हों। हालाँकि, ऐसे व्यक्ति जो स्वयं, उनके माता-पिता, दादा-दादी और परदादा-परदादी, पाकिस्तान या बांग्लादेश के नागरिक हैं या रहे हैं, इसके लिए पात्र नहीं हैं।

वर्तमान में कार्यरत ओसीआई सेवा पोर्टल को 2013 में विकसित किया गया था जो आज विदेशों में 180 से अधिक भारतीय मिशनों के साथ-साथ 12 विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) में काम कर रहा है, जो प्रतिदिन लगभग 2000 आवेदनों की प्रोसेसिंग करता है। पिछले एक दशक में हुई महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति और ओसीआई कार्डधारकों से मिले feedback को देखते हुएमौजूदा कमियों को दूर करने और users के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया ओसीआई पोर्टल विकसित किया गया है।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal