प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की आज उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली : शनिवार, मई 10, 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अपने निवास लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच यह बैठक नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री आवास पर हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया “प्रधानमंत्री नरेंद्र ,मोदी की अध्यक्षता में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।”

Google Search

Boys Hostel in Bhopal