ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

नई दिल्ली : बुधवार, मई 7, 2025/ भारतीय सशस्त्र बलों ने अब से कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

भारत की यह कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और बिना किसी उकसावे वाली रही है। इस दौरान, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भारत ने अपने लक्ष्यों के चयन और उन्हें निशाना बनाने में काफी संयम दिखाया है।

ये कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है। इस कायराना आतंकी हमले 25 भारतीय और नेपाल के एक नागरिक की हत्या कर दी गई थी। भारतीय सशस्त्र बल इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि उन्हें देश के सशस्त्र बलों पर गर्व है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ” ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा- भारत माता की जय! बालाकोट हमले के छह साल बाद पाकिस्तान को फिर से दहलाया गया। आतंकवादी ठिकानों पर रात भर चले अभियान के तहत हमले किए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग डीजी आईएसपीआर ने कोटली, मुरीदके और बहावलपुर समेत नौ स्थानों पर हमलों की पुष्टि की है। जिसके मुख्य टारगेट जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे जिहादी ठिकाने थे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal