गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आज से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

नई दिल्ली : बुधवार, अप्रैल 30, 2025/ उत्तरकाशी में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज भी हो गया है। सुबह 10 बजकर तीस मिन टपर गंगोत्री और 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। गंगोत्री में कपाटोद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कपाटोद्घाटन और अक्षय तृतीया की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा न हो। गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे यात्रा के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत है। हमारा प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो, उनकी यात्रा सुगम हो, सुरक्षित हो। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह धाम हमारे लिए चहुमुखी विकास करेगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं और लगातार निगरानी जारी है।”

Google Search

Boys Hostel in Bhopal