फरवरी 2025 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया : श्रम मंत्रालय

नई दिल्ली : शनिवार, अप्रैल 26, 2025/ केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष फरवरी में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है। मंत्रालय ने कहा कि कुल कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंकड़ों के अनुसार फरवरी महीने में 23 हजार से अधिक नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal