‘‘मम्मा’’ शब्द से सुरेंद्रनाथ सिंह को अपनेपन का होता था अहसास, समता चौक पर लगेगी प्रतिमा-आलोक शर्मा

भोपाल : रविवार, मार्च 16, 2025/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा जन्मजयंती (होली) के दिन आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने नम आँखों से याद किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्यू मार्केट स्थित समता चौक पर स्वर्गीय सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हवन एवं भंडारे के साथ लंबे समय से कर रहे थे, अब हम सब मिलकर पार्टी का स्थापना दिवस इसी समता चौक पर हमेशा करते रहेंगे। स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ समता चौक पर बैठा करते थे। समता चौक की पहचान स्वर्गीय सिंह से ही जानी जाती है। उनकी पहचान हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने और नए कार्यकर्ताओं को गढ़ने की रही है। भोपाल के कार्यकर्ता उनको स्नेह से ‘‘मम्मा’’ कहकर बुलाते थे। इस शब्द से स्वर्गीय सुरेन्द्रनाथ सिंह को अपनत्व का अहसास होता था। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नजर आते थे। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह ने ही मुझे राजनीति मे आगे बढ़ने में मदद की। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं का चला जाना बहुत ही दुखद है। उनके बताएं मार्ग पर चलकर सभी कार्यकर्ता भाजपा को और आगे बढ़ायेंगे।

स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह “मम्मा“ की श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास विरानी, वरिष्ठ नेता अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, रविंद्र अवस्थी, आशुतोष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, पार्षद पप्पू विलास, प्रकाश मीरचंदानी, दिनेश पांडे, पुष्पेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, निखिलेश मिश्रा संतोष मीणा, सुरेंद्र सिंह बैंस, महेश जोशी, संतोष ठाकुर, विनय पांडे, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, सीताराम इंगोले धारू सेठ, महेंद्र दवे, आनंद पाराशर, वरिष्ठ फोटोग्राफर अजय सोलंकी, सिद्धार्थ सोनवाने, संजय यादव, राजीव भाई, जगदीश भाई, मोहम्मद अंसार सहित जिले के सैकड़ां कार्यकर्ता एवं समता चौक के व्यापारी बंधुओं ने अपने नेता को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal