भोपाल : सोमवार, फरवरी 3, 2025/ आयुक्त नगर निगम भोपाल हरेन्द्र नारायण ने कलेक्टर के निर्देश अनुसार भोपाल के नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोलार स्थित आश्रय स्थल को भिक्षुक गृह संचालित किये जाने के लिए आरक्षित किया है। इस संबंध में अपर आयुक्त, डे-एनयूएलएम, नगर निगम, भोपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।




