राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 30, 2025/ देश में आजादी की अलख जगाने देशवासियों में चेतना जागृत करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा एवं उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया और देश को एकता के सूत्र में पिरोने और सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलकर महान नेताओं के सहयोग से देश को आजादी दिलाने वाले महान सपूत के योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुये उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि 77 वर्ष पूर्व एक ऐसे व्यक्ति के शरीर की हत्या की गई, जिन्होंने दुनिया में ऐसा विचार दिया जिसमें बिना हथियार से कैसे बड़ी से बड़ी जंग जीती जाती है और उसको कई देशों ने आत्मसात किया, कई यूनिवसिटीज में उनके विचारों और उनकी भावनाओं की शिक्षा आज भी दी जाती है।

पटवारी ने कहा कि जो नफरत से भरे विचार हैं नफरत से भर लोग हैं, जो चाहे देश में हो चाहे दुनिया भर में, उनका तिरस्कार होना चाहिए और उनके खिलाफ कोई जंग होती है तो सत्य, अंहिसा से ही जीत सकते हैं। महात्मा गांधी के शरीर को गोली मार गई मारी गई, क्योंकि विचार तो कभी मरता नहीं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति को महिमा मंडित करने वाले लोग आज सत्ता में काबिज है। गोडसे को महिमा मंडित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही लोग हैं। गांधी जी की हत्या जरूर हुई पर उनके विचार अमर है। कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है उनके विचारों को अपने समर्पण के साथ देश के संविधान की रक्षा के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी जो विचार लेकर आए हैं, घर-घर जनगणना होना चाहिए, वह जातिगत जनगणना महात्मा गांधी के विचार से ही निकली हुई है। जब भी अराजकता के खिलाफ संघर्ष होगा तो गोली ही मिलेगी चाहे महात्मा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हो या देश में नफरत के खिलाफ लड़ने वाला कोई भी महान व्यक्ति हो। भाजपा के लोग पहले छुआछूत का समर्थन करते थे आज नफरत फैलाकर देश में वैमनस्य का माहौल फैलाने का काम कर रहे है। महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके विचार, सिद्धांत और उनके मार्गदर्शन को संकल्प के साथ अपने जीवन में उतारेंगे और महात्मा गांधी के विचार को जन-जन तक ले जायेंगे।

पटवारी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने कुभ मेले और मप्र के जेपी सीमेंट के प्लांट में हुये हादसे में लोगों की हुई दुखद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2025 संघर्ष-संगठन पर्व मनाने का जो संकल्प लिया है उसे आगे बढ़ाएं जिसमें संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाए। पूरे वर्ष एक-एक गांव, मोहल्ले के हर घर में कांग्रेस जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जब भारत के एक गांव में एक-एक घरों में गांधी जी भ्रमण कर रहे थे, तब उन्होंने देशवासियों में सामानता नहीं देखी, तब उन्होंने यह सोचा कि भारत को ऐसा कौन व्यक्ति हैं जो सबको एक करेगा और जब उन्होंने देखा कि सबके घरों में भगवान राम की फोटो लगी है तब वे भारत में राम को लेकर आए। भगवान राम को उपासक के रूप में स्थापित करने वाले महात्मा गांधी थे, जिनकी आखिरी सांस भी राम के नाम पर ही निकली। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग राम के नाम की राजनीति पर अपना स्वार्थ साध रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांधी जी की हत्या के 7 बार प्रयास हुए और सातवें प्रयास के दौरान प्रार्थना सभा में गांधी जी की हत्या हुई। आज जो लोग गांधी जी के विचारों को भारत में नहीं मानते, वहीं लोग दूसरे देशों में जाकर सबसे पहले गांधी जी के चित्र पर माला चढ़ाते हैं, गांधी जी के विचारों को अभिव्यक्त करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के महान नेताओं का चरित्र हनन करने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी के बगैर भारत का भविष्य और वर्तमान सब अधूरा है, हम गांधी जी के विचारों को लेकर साथ चले तो हम इस भारत के प्रति न्याय कर सकेंगे। गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में प्रतीक रूप में संविधान की उद्देशिका का वाचन कर सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी, कुंभ मेले एवं जे.पी. सीमेंट में मृतकों श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी संगठन डॉक्टर संजय कामले ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी गोविंद गोयल, डॉ. महेंद्र जोशी, दीपचंद यादव, गौरव रघुवंशी अवनीश भार्गव, रवि सक्सेना, शैलेंद्र पटेल, प्रवीण सक्सेना, अनोखी मानसिंह पटेल, प्रदीप अहिरवार, सुश्री संगीता शर्मा, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, राजकुमार सिंह, जेपी धनोपिया, जितेंद्र मिश्रा, जयराज सिंह चौहान, विक्रम चौधरी, विजय सिरवैया, नरेश ज्ञानचंदानी, हैदरयार खान, चंद्रा सरवटे, गुड्डू चौहान, निहाल अहमद, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, सीताराम यादव, प्रियंका किरार, फरहाना खान, जितेंद्र सिंह राजपूत, संजय मालवीय, रामराज तिवारी, संतराम दुबे, तनय अग्रवाल, मुकेश बंसल, दिनेश मेघानी, टी आर गहलोत, सीता शरण सूर्यवंशी, सैयद मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal