भोपाल : शनिवार, जनवरी 25, 2025/ संविधान गौरव दिवस के अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के शबरी मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में जनमानस में भाग लिया और डॉ.अंबेडकर के विचारों से अवगत हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और संविधान के निर्माण में डॉ.साहब की भूमिका से उपस्थित जनों को अवगत कराया।
विधायक सबनानी ने कहा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान, हमारे संविधान की शपथ लेकर ही राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री विधायक सभी जनप्रतिनिधि अपने कार्य की शुरुआत करते हैं। संविधान के द्वारा ही हम सब एक सूत्र में बंधे हुए हैं, हमारा संविधान ही हमारी पहचान है हमें अपने संविधान के मूल्यो की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए और डॉ.भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा डॉ.साहब की नीति और विचारों को आगे बढ़ाया है। और पंचतीर्थ के द्वारा उनके जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण स्थान को सम्मान दिया है।
कार्यक्रम में जिले से प्रभारी सुषमा बाबीसा शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी राजेंद्र राठौड़ रामू गजभिए लीलाधर यादव राकेश जैन लक्ष्मी गोरेवर जय सिंह मारण अर्जुन यादव कमल यादव रूप सिंह मारण आलोक श्रीवास्तव वीरेंद्र साहू मुन्ना पुरी, सुषमा मिश्रा रेखा औरैया एल के तिवारी सुमन सेन ममता सेन सुमन वर्मा गुलशन यादव रवि शर्मा सक्कू महावर अनुराग सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।