भोपाल : शनिवार, जनवरी 25, 2025/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह इंदौर के महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने आज महू स्थित सभा स्थल पहुंचे। सिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण कर, मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जय बापू-जय भीम-जय संविधान महारैली में देश-प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों सहित दो लाख से अधिक कांग्रेसजन और अंबेडकर को मानने वाले उनके अनुयायी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंह ने कहा कि अमित शाह को अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगनी होगी। पूरी कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस महारैली में कांग्रेस पार्टी और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित संघ और पूरी भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर संविधान की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे।
सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुये कहा की इस समय देश में नरेंद्र मोदी की तानाशाही वाली हुकूमत चल रही है जो संविधान को बदलना चाहती है जो देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकसभा में जब सांसदों को निलंबित किया गया, राहुल गाँधी की संसद सदस्यता छीनी गई तब भाजपा को संविधान की याद नहीं आई। लेकिन 400 पार का नारा देने वाली भाजपा जब 240 पर आ गई, तब उन्हें संविधान की शक्ति का एहसास हुआ। पूरी कांग्रेस पार्टी संकल्पित है कि भाजपा के इस मनसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी।
सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा बहुत ही अल्प समय में आयोजन की भव्य तैयारी की गई हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बोखालाई हुई है, भाजपा आयोजन को विफल करने के लिए तमाम हथकंडे और प्रयास कर रही है। बावजूद इसके लाखों कांग्रेसजन और बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायी जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली में संविधान की रक्षा के लिए बाबा साहब की जन्मस्थली महू में जुटेंगे।
सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता के हितों और अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जिस प्रकार से बाबा साहेब अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है, वह देश की जनता का अपमान है। सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि दलित, आदिवासी, शोषित, पिछड़ा वर्ग के साथ सर्वहारा वर्ग का भी अपमान इस सरकार में किया जा रहा। सुशासन की बात करने वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, क्राइम, कर्ज और करप्शन के नए कीर्तिमान रच दिए है। प्रतिदिन मध्य प्रदेश से बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आ रही है, जो देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग जिस संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे हैं उस संविधान और उसका निर्माण करने वाले अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं, संविधान को बदलने की मंशा रखने वाले नुमाइंदे देश को अराजकता की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं। किंतु कांग्रेस पार्टी, दलित, शोषित, आदिवासी पिछड़ा वर्ग और अबेड़कर को मानने वाले उनके लाखों अनुयायी अंबेडकर जी के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभा स्थल पर मंच, पांडाल, पार्किंग, भोजन, आवास, पानी, यातायात, हेलीपेड सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरक्षण किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए बनायी गई समितियों के सदस्यगण राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, चन्दन यादव, आनंद चौधरी, कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मिडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, विधायक पंकज उपाध्याय, सत्यनारायण पटेल विधायक विक्रांत भूरिया, महेंद जोशी, रवि जोशी, विपिन वानखेड़े, अवनीश भार्गव, सदाशिव यादव, मृणाल पंत, गिरधर नागर सहित अन्य पदाधिकारी सच सलूजा, अमित चौरसिया, हर्ष जैन, जीतू ठाकुर, शक्ति सिंह गोयल, ओम सिलावट, पुनीत शर्मा, पप्पू खान, संजय शर्मा (मामा) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।