नई दिल्ली : शनिवार, जनवरी 4, 2025/ भारतीय जनता पार्टी ने आज आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय मालवीय नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, बिजवासन सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर सीट से जबकि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जनकपुरी विधानसभा सीट से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (एससी) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से सरदार अरविंद सिंह लवली, सीमापुरी (एससी) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंदर महाजन और गोहाना से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है।




